UPSC सिविल सेवा एवं State PSC (HPSC HCS, UPPSC, BPSC, MPPSC, RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के नवीनतम पैटर्न पर आधारित ‘1857 की क्रांति’ का संपूर्ण टॉपिक-वाइज टेस्ट पैक। इसमें सामान्य वन-लाइनर प्रश्नों के स्थान पर गहन विश्लेषणात्मक प्रश्न शामिल हैं।
🎯 इस टेस्ट सीरीज़ की मुख्य विशेषताएं:
- कुल 10 गहन मॉक टेस्ट — 200 उच्च-स्तरीय बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- HPSC HCS 2026 / UPSC नवीनतम प्रारूप: ‘उपर्युक्त में से कितने युग्म सही हैं?’, अभिकथन एवं कारण (Assertion-Reason), कथन I व II तथा सूची सुमेलन
- 100% प्रमाणिक हिंदी व्याख्या: प्रत्येक प्रश्न का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और प्रासंगिक संदर्भों सहित समाधान
- वास्तविक परीक्षा सिमुलेशन: प्रत्येक टेस्ट में 25 मिनट का टाइमर, 40 अंक एवं निगेटिव मार्किंग
- ऑल इंडिया रैंक एवं प्रदर्शन रिपोर्ट: कमजोर क्षेत्रों की तुरंत पहचान
📚 टेस्ट सीरीज़ पाठ्यक्रम (Course Curriculum – 10 Mock Tests):
- Mock Test 1 (नि:शुल्क डेमो): पृष्ठभूमि, सामाजिक-धार्मिक एवं आर्थिक कारण, चर्बी वाले कारतूस का विवाद (20 MCQs)
- Mock Test 2: मेरठ छावनी का विद्रोह, दिल्ली पर अधिकार, बहादुर शाह ज़फ़र एवं बख्त खान (20 MCQs)
- Mock Test 3: अवध एवं लखनऊ में विद्रोह: बेगम हज़रत महल, बिरजिस कादिर एवं रेजिडेंसी का ऐतिहासिक घेरा (20 MCQs)
- Mock Test 4: कानपुर में महासंग्राम: नाना साहेब, सतीचौरा घाट एवं तात्या टोपे की छापामार रणनीति (20 MCQs)
- Mock Test 5: बिहार एवं जगदीशपुर में क्रांति: बाबू वीर कुंवर सिंह, अमर सिंह एवं समानांतर व्यवस्था (20 MCQs)
- Mock Test 6: झांसी एवं ग्वालियर में वीरांगना लक्ष्मीबाई का संघर्ष, कोटा-की-सराय युद्ध एवं शहादत (20 MCQs)
- Mock Test 7: रुहेलखंड (खान बहादुर खान/बरेली), फैजाबाद (मौलवी अहमदुल्लाह शाह) एवं इलाहाबाद (लियाकत अली) में जन-विद्रोह (20 MCQs)
- Mock Test 8: हरियाणा, राजस्थान, मध्य भारत में जनक्रांति तथा अप्रभावित क्षेत्र (दक्षिण भारत / पंजाब) (20 MCQs)
- Mock Test 9: ब्रिटिश सैन्य अभियान, दमनकर्ता सेनापति (निकोलसन, कैंपबेल, रोज़, नील) एवं सैन्य पुनर्गठन (पील आयोग 1859) (20 MCQs)
- Mock Test 10: विद्रोह के दूरगामी परिणाम, भारत सरकार अधिनियम 1858, विक्टोरिया घोषणापत्र एवं इतिहासकारों के मत (20 MCQs)





Reviews
There are no reviews yet.