Mock Test 1: कांग्रेस-पूर्व राजनीतिक संस्थाएं एवं राष्ट्रवाद का उदय (Free Demo)

यह टेस्ट 1885 में कांग्रेस की स्थापना से पूर्व भारत में गठित प्रमुख राजनीतिक संस्थाओं और आधुनिक राष्ट्रवाद के उदय पर आधारित है। इसमें बंगभाषा प्रकाशिका सभा (1836), लैंडहोल्डर्स सोसाइटी (1838), बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी (1843), ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन (1851), ईस्ट इंडिया एसोसिएशन (1866, लंदन, दादाभाई नौरोजी), पूना सार्वजनिक सभा (1870, एम. जी. रानडे), इंडियन एसोसिएशन (1876, सुरेंद्रनाथ बनर्जी व आनंद मोहन बोस), मद्रास महाजन सभा (1884), बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन (1885, फिरोजशाह मेहता, तैलंग, तैयबजी), लॉर्ड लिटन की प्रतिक्रियावादी नीतियां (1877 दिल्ली दरबार, 1878 वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट व आर्म्स एक्ट, आईसीएस उम्र कटौती 19 वर्ष), तथा इल्बर्ट बिल विवाद (1883) पर आधारित 20 उच्च-स्तरीय विश्लेषणात्मक प्रश्न शामिल हैं। UPSC CSE एवं State PCS 2026 हेतु अनिवार्य अभ्यास।