मॉक टेस्ट 6: दिल्ली सल्तनत – सैयद एवं लोदी वंश (खिज़्र खां, सिकंदर लोदी, इब्राहिम लोदी व पानीपत युद्ध) – 20 MCQs Free Demo
दिल्ली सल्तनत: सैयद एवं लोदी वंश (खिज़्र खां, सिकंदर लोदी, इब्राहिम लोदी व पानीपत युद्ध – 20 MCQs Free Demo)
यह टेस्ट UPSC सिविल सेवा (CSE), UPPSC, BPSC, MPPSC, RAS, HPSC एवं अन्य राज्य लोक सेवा आयोगों के नवीनतम बहु-कथनीय परीक्षा पैटर्न पर आधारित है। इसमें सैयद वंश (खिज़्र खां की ‘रैयत-ए-आला’ उपाधि, मुबारक शाह, ‘तारीख-ए-मुबारकशाही’, अलाउद्दीन आलम शाह), लोदी वंश – प्रथम अफ़ग़ान साम्राज्य (बहलोल लोदी का अफ़ग़ान राजत्व सिद्धांत, बहलोली सिक्का, जौनपुर विलय), सिकंदर लोदी (1504 में आगरा की स्थापना, 1506 में राजधानी, ‘गज़-ए-सिकंदरी’ पैमाना, खाद्यान्न चुंगी समाप्ति, ‘गुलरुखी’ उपनाम से कविताएं, फरहंग-ए-सिकंदरी, लज्जत-ए-सिकंदरशाही, मोठ की मस्जिद, दोहरे गुंबद की वास्तुकला), इब्राहिम लोदी (खतौली व बाड़ी युद्ध में राणा सांगा से पराजय, अफ़ग़ान अमीरों का असंतोष, बाबर को निमंत्रण) तथा 21 अप्रैल 1526 को पानीपत का प्रथम युद्ध (तुलुगमा युद्ध नीति, तोपखाना) एवं दिल्ली सल्तनत का अंत से 20 अत्यंत महत्वपूर्ण विश्लेषणात्मक प्रश्न शामिल हैं।